फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 03 Mar 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गोवर्धन क्षेत्र के गिरिराज परिक्रमा मार्ग में तेज गति से जा रही टवेरा कार की सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। किसी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


 गुरुवार को शाम पांच बजे राधाकुंड परिक्रमा मार्ग पर टवेरा कार राधाकुंड की ओर से तेज गति से गोवर्धन की ओर आ रही थी। रास्ते टायर फटने के कारण चालक कार पर नियंत्रित खो बैठा और कार सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकोें से टकरा गई।

दोनों वाहनों की गति अधिक होने के कारण बाइक चकनाचूर हो गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक ने थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया दूसरे को मथुरा जिला अस्पताल आने पर मृत घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


एसओ गोवर्धन के अनुसार एक युवक दीपक (25) निवासी कोटा राजस्थान है। वह गोवर्धन कस्बे में रहता था। दूसरा युवक गांव पालई निवासी भगवत उर्फ  मूला (28) पुत्र फ त्ते है। मूला शादी समारोह और मंदिरों में फूलों की सजावट आदि का काम करता था। दोनों के शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए। चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें