फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: एक महिला सहित दो लोग यमुना में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। यमुना किनारे हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने एक बार फिर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को केसी घाट के समीप पांटून पुल और चीरघाट के समीप हुए हादसों में एक युवक और एक महिला की जान नाविकों की सतर्कता से बच गई। इन दोनों ही स्थानों पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम नजर नहीं आए।
विज्ञापन

पहली घटना केसीघाट के समीप बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे पांटून पुल की है, जहां एक युवक यमुना नदी में डूबने लगा। समय रहते नाविकों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं दूसरी घटना विहार घाट के समीप की है, जहां घरेलू कलह से परेशान एक महिला ने यमुना में छलांग लगा दी। महिला जैसे ही नदी में कूदी वहां मौजूद नाविकों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इनमें से एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। नाविक बलवीर ने बताया कि यमुना में डूबने की दो घटनाएं हुई हैं, नाविकों ने दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें