फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिवहन निगम के पेट्रोल पंप की दो मशीनें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम के वर्कशाप स्थित पेट्रोल पंप पर दो मशीनें पिछले 10 दिन से खराब पड़ी हैं। निगम के अधिकारी किसी तरह एक मशीन से काम चला रहे हैं। इसके संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने मुख्यालय पत्र भेजकर मशीन सही कराने की मांग की है।परिवहन निगम की वर्कशॉप में एक पेट्रोल पंप है। इसमें तीन मशीन लगी हैं। इन तीन मशीनों से बसों में डीजल डाला जाता है। पिछले 10 दिन से दो मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है। 24 अप्रैल को मशीन खराब हो गई थी। इसकी शिकायत आईओसी को मैनुअली की गई। आईओसी से ऑनलाइन शिकायत करने को कहा तो 25 अप्रैल को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन मशीन ठीक नहीं हुई।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार अग्रवाल ने शिकायत क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा और मुख्यालय स्थित अधिकारियों को भेजी, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार को एक बार फिर मुख्यालय और क्षेत्रीय प्रबंधक आगरा को पत्र लिखकर पेट्रोल पंप की मशीन को दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मशीन खराब होने के कारण बसों के संचालन पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें