फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोरोना के 4 और मिले नए संक्रमित, 7 सक्रिय केस

Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अभी भी जारी है। बुधवार को 4 और कोरोना संक्रमित मिले। वहीं अब सक्रिय केसों की संख्या मात्र 7 रह गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला था, लेकिन बुधवार को 4 कोरोना संक्रमित मिले। इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इनमें से एक महिला संक्रमित सोनई निवासी है। वहीं दूसरी महिला कृष्णापुरी और तीसरी संक्रमित वृद्धा नगला शेरा मगोर्रा की रहने वाली है। जबकि चौथा संक्रमित व्यक्ति कोंथारा निवासी है। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट करते हुए आवश्यक दवाएं वितरित कीं। जांच के लिए परिजनों के सैंपल भी लिए गए। साथ ही घरों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर राहत की बात ये है कि अब जिले में कोरोना संक्रमितों के रिकवर होने का सिलसिला तेजी से जारी है। अब मात्र 7 एक्टिव केस रह गए हैं। जबकि मंगलवार को 11 सक्रिय केस थे। इस तरह एक ही दिन में 8 मरीज ठीक हुए हैं। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि संक्रमित भले ही लगातार मिल रहे हैं लेकिन सही भी तेजी से हो रहे हैं। यह जिले के लिए राहत की बात है। कहा कि लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें