फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
माधव गौतम, फाइल फोटो। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। थाना सादाबाद क्षेत्र में बीती रात करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे दो युवक घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एक बाइक पर सवार बलदेव के नगला पतिराम निवासी संतोष तांगर (27) पुत्र शेर सिंह और राया थाना क्षेत्र के गांव पचावर निवासी मोनू (19) पुत्र राजवीर सिंह बलदेव से सादाबाद की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर सवार राजस्थान के कामां निवासी माधव गौतम (30) पुत्र जगदीश गौतम और पचावर निवासी सुरजीत सिंह एक शादी समारोह में शामिल होकर बलदेव लौट रहे थे। गांव विधिपुर में कोल्ड स्टोरेज के सामने हादसा हो गया। इसमें संतोष तांगर और माधव गौतम की मौत हो गई। जबकि माेनू और सुरजीत घायल हैं। माधव गौतम बलदेव के गांव नगला लोका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) पद पर तैनात था। सुरजीत सिंह पचावर में सीएचओ पद पर तैनात है। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मथुरा भेज दिया है। थानाध्यक्ष बलदेव त्रिलोकी सिंह ने बताया दोनों बाइकों की भिड़ंत में घायल दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन को सूचना दे दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

सीएचसी पर शोक व्यक्त किया
नगला लोका में सीएचओ के पद पर कार्यरत माधव गौतम की मौत से स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सीएचसी पर डॉक्टर व स्टाफ ने एकत्र होकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया ने हादसे पर दुख जताया। मृतक के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सुरजीत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें