फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो फर्माें पर 2.25 लाख का जुर्माना लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जगह-जगह पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता बिगाड़ने वाली फर्मों के खिलाफ नगर निगम की टीम सख्त हो गई है। बृहस्पतिवार को टीम ने दो फर्माें पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और नोटिस भेजकर चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सीटीओ नरेंद्र यादव ने बताया कि बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर 25 स्थानों से एम. एकेडमी के पोस्टरों को हटाया गया। साथ ही 1.25 लाख रुपये जुर्माना की कार्रवाई की गई। इसी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में 20 स्थानों पर चिपकाए गए संभव क्लीनिक के पोस्टरों को हटाया और एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। उन्होंने फर्म मालिकों से अपील की है कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखें। बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर या बैनर न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें