फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रविवार रात को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दाे लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के रामनगर निवासी विवेक (45) अपनी बहन के यहां आए थे। रविवार रात को हाईवे पर होटल आर्य विलास के निकट किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहींं हाईवे थाना क्षेत्र के गांव दतिया निवासी सुखीराम (37) रविवार की रात किसी काम से गांव खामनी गए थे। लौटते समय दतिया के निकट वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजन को सौंप दिए हैं। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें