फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्ते में दो दिन वृंदावन में नो एंट्री

Sat, 16 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन में अब शुक्रवार रात से रविवार रात तक बाहरी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। छुट्टियों में भी यही व्यवस्था प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन


एक्सप्रेसवे, मथुरा और दिल्ली हाईवे की ओर से आने वाले चौपहिया वाहनों को वृंदावन के बाहर की ओर बनी पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराया जाएगा। 22 जनवरी की रात से ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। फिलहाल एक महीने तक इस व्यवस्था का ट्रायल होगा।

छुट्टियों के दिनों में और खासकर शुक्रवार की रात से रविवार रात तक वृंदावन में दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, अम्बाला, गुड़गांव, आगरा, फरीदाबाद, अलीगढ़ आदि शहरों के  हजारों श्रद्धालु वाहनों से दर्शन पूजा और परिक्रमा के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इससे वृंदावन में जाम के हालात बने रहते हैं और राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संकरी गलियां होने के चलते यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर पाती।

इस समस्या से निबटने के लिए एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार और एमवीडीए (मथुरा-वृंदावन डेवलपमेंट अथारिटी) के आर्किटेक्ट मयंक गर्ग ने संयुक्त रूप से वृंदावन का सर्वे कर यातायात प्लान बनाया।

इसके तहत सप्ताह में शुक्रवार की रात से रविवार की रात तक वृंदावन में बाहर के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों को नगर के बाहर पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। पार्किंग स्थलों से श्रद्धालुओं को वृंदावन के मंदिरों और परिक्रमा मार्ग तक ले जाने के लिए करीब 60 सरकारी वाहन लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये है व्यवस्था
-एक्सप्रेसवे की ओर आने वाले वाहनों को पानीगांव पुल के पास यमुना के खादरों में खड़ा कराया जाएगा।
-मथुरा की ओर से जाने वाले वाहनों का सौ शैया अस्पताल के निकट पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।
-हाईवे छटीकरा की ओर से आने वाले वाहनों को रक्मिणी विहार और अन्नपूर्णा पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा।

मुख्य मार्गों पर लगेंगे बैरियर
एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी के अनुसार व्यवस्था के तहत मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाए जाएंगे। फिलहाल ये बैरियर अस्थाई होंगे एक महीने की अवधि में इलेक्ट्रानिक बैरियर लगाने की योजना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें