फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन कुंड में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Fri, 12 May 2017 11:56 PM IST
मथुरा
विज्ञापन
death - फोटो : demo
विज्ञापन
कोतवाली छाता के गांव अकबरपुर में निर्माणाधीन वनमाली कुंड में नहाने गए दो बच्चों की डूब कर मौत हो गई। गमगीन माहौल में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों ने कुंड का निर्माण करा रही फाउंडेशन के प्रबंधन पर खुदाई के दौरान सिक्योरिटी गार्ड न लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिक्योरिटी
विज्ञापन


लगी होती तो बच्चों को कुंड में नहाने से रोक लेती और बच्चों की जान बच जाती। हाईवे के निकट स्थित वनमाली कुंड का जीर्णोद्धार ब्रज फाउंडेशन द्वारा कराया जा रहा है। कुंड को जेसीबी से गहरा खोद दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे गांव के सूमरा मोहल्ला निवासी बलवीर सिंह का पुत्र संदीप (11 वर्ष), रामवीर का पुत्र भूरा (10 वर्ष) व कारे कुंड में नहाने

पहुंचे। संदीप व भूरा कुंड में नहाने घुस गए, जबकि कारे किनारे खड़ा रहा। कुंड में पानी कम होने से नहाने के दौरान दोनों मिट्टी के कीचड़ में फंस कर डूब गए। उन्हें डूबता देख कारे हाईवे की ओर भागा और वहां से गुजर रहे बिज्जो पुत्र छत्रपाल को बच्चों के डूबने की जानकारी दी। बिज्जो ने कुंड में कूद कर दोनों को बाहर निकाला। राहगीरों की सहायता से उसने दोनों बच्चों
विज्ञापन


को केडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संदीप कक्षा तीन में और भूरा कक्षा दो में गांव के ही बजरंग बाल विद्या मंदिर में पढ़ते थे। ग्रामीणों में कुंड के निर्माण में लगी संस्था के प्रबंधकों पर कुंड पर सिक्योरिटी गार्ड न रखने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि गार्ड होता तो बच्चों को कुंड में नहाने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें