फरह। फरह थाना क्षेत्र में रविवार देर रात चौकी क्षेत्र रैपुराजाट के समीप जियो पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धनौली थाना मलपुरा, आगरा निवासी प्रमोद कुमार अपने दोस्त आरिफ निवासी मस्जिद का नगला थाना मलपुरा जिला आगरा किसी काम से मथुरा जा रहे थे। चौकी क्षेत्र रैपुराजाट के समीप जियो पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद