फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पिस्टल, तमंचा और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना पुलिस ने देर रात संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्विफ्ट कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच में उनके पास से पुलिस ने देशी पिस्टल, तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने कार को भी कागजात न मिलने पर सीज कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात एसआई रजत दुबे और एसआई मोहनलाल टीम संदिग्ध वाहन चेकिंग में थे। बरसाना रोड स्थित ईंट मंडी के पास चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि नीमगांव चौराहे की ओर से आ रही सफेद कार में बैठे व्यक्तियों के पास हथियार हैं। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर को रोका और कार चालकों को दबोच लिया।
पुलिस ने बताया कि एक आरोपी की पहचान खामिनी थाना हाईवे निवासी रिंकू उर्फ राजेश के रूप में हुई था। उसके पास से देशी पिस्टल और मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। दूसरे आरोपी की पहचान खामिनी निवासी महेश के रूप में हुई थी। उसके पास से तलाशी में तमंचा और एक जिंदा कारतूस मिला। दोनों आरोपियों का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें