नौहझील (मथुरा)। मान मंदिर सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्रीराधा रानी ब्रज चौरासी कोस यात्रा गुरुवार को बाजना से चलकर बरौठ होते हुए अपने अगले पड़ाव पिथौरा पहुंच गई। इस दौरान पारसोली एव बरौठ के ग्रामीणों ने यात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान दो श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें नौहझील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया, जहां से वृंदावन के लिए रेफर कर दिया।
परिक्रमा में करीब 13 हजार पदयात्रियों की कतार देखते ही बनती है। हरिनाम संकीर्तन के साथ यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर निरंतर बढ़ती जा रही है। मान मंदिर की बालिकाओं ने नृत्य किया। उधर, दो दिन उपचार कराने के बाद श्रद्धालु एक बार फिर यात्रा में शामिल हो गए हैं। इसी में शामिल रहीं श्रीजी शर्मा ने बताया ऐसे संकट यात्रा में भगवान नाम से दूर होते है। हमारी सरकार राधा रानी सब संकटों से पार करती है।