मथुरा। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की सीए इंटरमीडिएट परीक्षा (सितंबर 2026) के जारी परिणामों में तुषार गोयल ने मथुरा टॉप किया है, जबकि दिव्य भार्गव ने दूसरा, नैतिक अग्रवाल ने तीसरा, नमन जायसवाल ने चौथा और आयुष चतुर्वेदी ने पांचवां स्थान प्राप्त कर टॉप-5 में अपनी जगह बनाई।
मथुरा ब्रांच से सम्मिलित कुल 320 परीक्षार्थियों में से 111 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर ब्रज क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। नतीजे घोषित होते ही मेधावियों के घरों में मिठाइयों के वितरण और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाए जाने लगा। परीक्षा में कशिश वार्ष्णेय, आयुष गुप्ता, अशांक सिंह, रुद्र चतुर्वेदी, खुशी जिंदल, भूमि चतुर्वेदी, पार्थ चतुर्वेदी, कृष्णा अग्रवाल, अनमोल चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, महक सैनी ने सफलता प्राप्त की है। वहीं श्रीया अग्रवाल, भूमि शर्मा, माधवी गुप्ता, प्रियांशी खंडेलवाल, विठ्ठल वर्मा, मिताली सैनी, प्रीति फौजदार, आकर्ष चतुर्वेदी, लक्ष्य अग्रवाल, पीयूष बंसल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जबकि तनु शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, राघव गोयल, विशाल शर्मा, चंचल यादव, स्नेहा चावला, श्रेयश सारस्वत और भागीरथ जादौन ने कड़ी मेहनत के बल पर इस प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर सफलता का परचम लहराया।
आईसीएआई मथुरा ब्रांच की प्रबंध समिति ने सफल विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन सीए लोकेश वार्ष्णेय, वाइस-चेयरमैन सीए राहुल गर्ग, सचिव सीए चंद्रेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सीए प्रवीण अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए धर्मेंद्र गोयल और पूर्व चेयरमैन सीए राहुल चौधरी आदि मौजूद रहे।