फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 डिग्री मंगलवार को रवि हुए बेरहम

Tue, 18 Apr 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
तपिश से बचाव करती युवतियां
विज्ञापन

विज्ञापन
दिन मंगलवार। तारीख 18 अप्रैल। यानी भीषण गर्मी वाला दिन। इस सीजन में अभी तक का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार। पंखे और कूलर सब फेल हो गए थे। बाजारों में भी दोपहर को सन्नाटा पसर गया।  
सूरज ने निकलने के साथ ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे।

दोपहर होते-होते रवि आग उगलने लगे। धूप शरीर को झुलसाने लगी। ऐसे में बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकले। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं रात का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की मुश्किल
दोपहर में बदन झुलसाती धूप में छुट्टी के बाद घर लौटते बच्चे काफी परेशान रहे। अधिकांश अभिभावकों ने बच्चों को कपड़े से ढंका हुआ था। गरम दिन का असर क्लासों में भी दिखा। गर्मी से बच्चे परेशान रहे। पंखे भी गरम हवा फेंक रहे थे।

ये हैं बचाव के उपाय
-घर से निकलते समय अधिक से अधिक पानी पीकर निकलें।
-तेज धूप में शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करें।
-कूलर या एसी से निकलकर सीधे धूप में न जाएं।

-धूप में निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से ढक लें।
-धूप में निकलने से पहले छाता, अंगोछा या फिर कैप को सिर पर रखकर निकलें।

-घर के आसपास गंदा पानी जमा न होने दें। कूलर के पानी को रोज साफ करें।
-कूलर के पानी में प्रतिदिन दो बूंद मिट्टी का तेल डाल दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें