गोकुल बैराज पर शुक्रवार की शाम ट्रक की दो टेंपो में टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं बलदेव के ब्रह्मांड घाट के समीप हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। टक्कर से उसमें सवार लोग फंस गए थे। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उनको बाहर निकाला। मृतक की पहचान गुड़गांव निवासी सुनील (40) के रूप में की गई है। मनीष(12), संतोष (35), रेनूबाला(42), मणि (38) और टेंपो चालक इरफान घायल हैं। सभी अपने गांव सिकरा, सादाबाद जा रहे थे। दूसरे टेंपो में सवार भिलाई, छत्तीसगढ़ निवासी शिवप्रसाद (57), अनंताश्री (54) भी घायल हैं। ये सभी दर्शनार्थ यहां आए थे।
उधर एक अन्य हादसे में बलदेव के गांव बिरौना निवासी विष्णु (20) की मौत हो गई। विष्णु अपनी ताई और बुआ को दवा दिलाने के लिए बाइक से निकला था। ब्रह्मांड घाट के समीप हादसा हुआ। विष्णु की मौत हो गई। ताई-बुआ घायल हो गईं।