फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गरबा नृत्य के साथ महाराजा अग्रसेन को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रबंधु सभा के तत्वावधान में तीन दिवसीय अग्रसेन महोत्सव समारोह में समाज की महिलाओं ने गणेश वंदना की। नवरात्र मनाते हुए लाल लहंगा और रत्नों के आभूषण पहन चांदी के डंडों से गरबा नृत्य कर मौजूद समाज को प्रफुल्लित कर दिया।
विज्ञापन



अग्रसेन मार्ग स्थित केदार धाम के माधवी पंडाल में आयोजित समारोह का शुभारंभ करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी अग्रवाल ने समाज की महिलाओं से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। शिव पार्वती के विवाह जीवंत नाट्य ने उसी युग की याद ताजा कर दी। बालिकाओं और महिलाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर अग्रबंधुओं को उत्साहित कर दिया।


सभा अध्यक्ष किशोर भरतिया ने कहा कि समाज में पहले की अपेक्षा सद्भाव और एक-दूसरे की मदद करने की प्रवृत्ति कम हुई है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। महामंत्री अवधेश अग्रवाल डब्बू, हरीश गिलट, विनय अंगूठी, नंदकिशोर अग्रवाल, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्हें किया सम्मानित
मुख्य संयोजक संजय अग्रवाल, मुख्य शोभायात्रा संयोजक अनमोल बंसल, संयोजक अशोक कुमार आढ़ती, मितेश बंसल, देवेंद्र सराफा, प्रवीण दाल वाले, अनिल, रविप्रकाश अग्रवाल, बृजबिहारी गुडेरा को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रमुख समाजसेवी विपिन किरोड़ी को कर्मवीर सम्मान दिया गया। इसके अलावा अग्रबंधु महिला सभा की अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, चीनू जैन, महामंत्री लता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, शिल्पी ग्लास, मंत्री शिल्पी शोरा, रिंकी बंसल, संरक्षिका ओमवती अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल व पूनम अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें