मथुरा। फिरोजाबाद में बार संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता शिवशंकर दुबे की हत्या के बाद बुधवार को बार एसोसिएशन ने शोक श्रंद्धाजलि दी और कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। चेतावनी दी कि यदि १५ दिन के अंदर वकील के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो बार आंदोलनत्मक कदम उठाएगी।
१९ दिसंबर को फिरोजाबाद में बार संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष शिवशंकर दुबे की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में फिरोजाबाद के अधिवक्ताओं ने तीखा आक्रोश व्यक्त कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। बुधवार को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसका संचालन बार सचिव अरविंद सिंह ने किया। बैठक में दो मिनट का मौन रख कर अधिवक्ता को शोक श्रद्धांजलि दी गई तथा मांग की गई कि यदि १५ दिन के अंदर अधिवक्ता के हत्यारे नहीं पकडे़ गए तो बार आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगी। इस अवसर पर बार के उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, संयुक्त सचिव रविन्द्र राजपूत हरी, ऑडीटर चंन्द्रपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश पांडे के अलावा अधिवक्ता अशोक शर्मा, ईश्वर चंद शर्मा, राहुल उपाध्याय, नीरज यादव, राजेन्द्र वशिष्ठ, मनोज शर्मा, गोपेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद