मथुरा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 1 से 8 अगस्त तक मऊ में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। इसके लिए जिला स्तर पर जूनियर बालक फुटबॉल चयन-ट्रायल आज दोपहर 3 बजे से स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह ने बताया कि ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच होगी। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के ट्रायल 26 जुलाई को आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे। इच्छुक खिलाड़ियों को ट्रायल के समय जन्मतिथि का मूल प्रमाणपत्र और आधार कार्ड साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सहायक फुटबॉल प्रशिक्षक के मोबाइल नंबर 63081097816 अथवा जिला फुटबॉल संघ के नंबर 9997460908 पर संपर्क कर सकते हैं।