फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अक्रूर जंगल में आधी रात को पेड़ों पर चल रही आरी, बेखबर बना वन विभाग...देखें वीडियो

Wed, 11 Dec 2024 03:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के अक्रूर जंगल में आधी रात को पेड़ काटे जा रहे हैं और वन विभाग को इसकी खबर तक नहीं है। एक महिला ने बताया कि लकड़ी माफिया के साथ दो पुलिसकर्मी भी आते हैं। 
 
विज्ञापन
कटा पेड़ - फोटो : कटा पेड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के अक्रूर जंगल में रात के अंधेरे में कटर से 8- 10 से लोग पेड़ काट रहे हैं। यह क्रम पिछले करीब 3 माह से चल रहा है। इन कटे पेड़ों को ट्रैक्टर ट्रॉली से ले जाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन





वृंदावन के अक्रूर गांव के खादर के जंगल से कई लोग देसी और बिलायती बबूल के पेड़ों को कटर से काट रहे हैं। चर्चा है कि इस खेल की जानकारी पुलिस को भी है, पर वह मौन है। अक्रूर गांव निवासी देवी राम व गुड्डी ने बताया कि अक्रूर खादर के जंगल तेजी से पेड़ों को काटा जा रहे है। यहां अधिकतर 10 से 12 लोग कटर मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आते हैं। कटर से बड़े -बड़े देसी एवं बिलायती बबूल के पेड़ों को काटकर ले जाते हैं।
विज्ञापन


 कभी-कभी ये लोग पेड़ काटने के लिए दिन में भी आते हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक महिला ने बताया कि पेड़ काटने के दौरान पुलिसकर्मी भी आते हैं, लेकिन वह कार्रवाई करने के बजाय यहां देखकर लौट जाते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि अक्रूर खादर में पेड़ काटने का मामला संज्ञान में आया है। मामले में जांच की जाएगी और पेड़ काटने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वन की देखरेख के लिए सेक्सन ऑफिसर को भी निर्देश दिए गए हैं। रात में गश्त और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें