फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में आंधी का कहर: हाईवे पर टूटकर गिरे पेड़, वाहनों की लगी कतार; छाता में गाड़ी पर गिरा साइन बोर्ड

Thu, 30 Apr 2026 06:52 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में आंधी ने जमकर कहर बरपाया। गोवर्धन चौराहे पर लगा एक विशालकाय साइन बोर्ड अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। जिस वक्त यह बोर्ड गिरा, उसकी चपेट में सवारियों से भरी एक गाड़ी आ गई। गनीमत रही कि बोर्ड के वजन को गाड़ी झेल गई, जिससे वाहन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
आंधी से गिरे पेड़ और साइन कोर्ड। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता में नगर व देहात क्षेत्र में आई आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कस्बे के गोवर्धन चौराहे पर लगा साइन बोर्ड भरभराकर गिर पड़ा, इसकी चपेट में सवारियों से भरी एक इको गाड़ी आ गई। वहीं नेशनल हाईवे-19 पर बिजली घर के समीप पेड़ उखड़कर गिरने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को आई तेज आंधी के दौरान छाता के गोवर्धन चौराहे पर लगा लोहे का साइन बोर्ड टूटकर सड़क पर आ गिरा। उस समय शेरगढ़ से सवारियां लेकर राजस्थान जा रही एक इको गाड़ी इसकी चपेट में आ गई। चालक ने बताया कि आंधी तेज होने के कारण उसने गाड़ी सड़क के किनारे रोकी हुई थी तभी हादसा हो गया। बोर्ड से गाड़ी की छत क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि उसमें सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों के पहिये थम गए। 

कोतवाली पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट किया तो बरसाना चौराहे तक लंबा जाम लग गया। इस दौरान कई बाइक सवार जान जोखिम में डालकर बोर्ड के नीचे से निकलते दिखे। करीब दो घंटे बाद क्रेन की मदद से बोर्ड को हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं छाता बिजली घर के पास कई पेड़ जड़ से उखड़कर हाईवे पर जा गिरे। इससे हाईवे की तीन में से दो लेन बंद हो गईं, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और मशीनों की सहायता से पेड़ों को रास्ते से हटाया। काफी समय बाद हाईवे पर आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें