फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आसान होगा मथुरा से दौराई और बढ़नी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा दशहरा, दिवाली एवं छठ पूजा पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। स्पेशल ट्रेन का संचालन दौराई से बढ़नी तक किया जाएगा।
विज्ञापन

त्योहार पर यात्रियों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो इसे देखते हुए पूर्वोत्तर रेल प्रशासन द्वारा 12 अक्तूबर से ट्रेन संख्या 09657-09658 दौराई-बढ़नी-दौराई का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 09658 बढ़नी से 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 09657 दौराई से 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3 बजे चलेगी। ट्रेन अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर होते हुए रात साढ़े ग्यारह बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद हाथरस सिटी, कासगंज होते हुए बढ़नी पहुंचेगी। वहां से वापसी में भी ट्रेन जंक्शन पर ठहराव लेगी।
स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, शयनयान श्रेणी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2 और जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें