मथुरा। मथुरा जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर को जाने वाली सड़क का निर्माण जल्द ही कराया जाएगा। इससे मरीजों को गड्ढों से नहीं गुजरना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग ने सड़क निर्माण के लिए मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव के बाद मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने सड़क निर्माण से पूर्व निरीक्षण कर लिया है।
मथुरा ट्रामा सेंटर का निर्माण जिला अस्पताल परिसर के पीछे के हिस्से में किया गया है। यहां को जाने वाली सड़क में काफी गड्ढे हैं। पिछले दिनों प्रदेश के ऊर्जामंत्री और एडी स्वास्थ्य ने भी ट्रामा सेंटर तक पहुंचने वाले मार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर नाराजगी जताई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सड़क निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा।
शासन से मिली स्वीकृति के बाद सड़क निर्माण का एक प्रस्ताव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को दिया गया है। मुख्य मार्ग से ओटी और ट्रामा सेंटर तक लगभग 200 मीटर डामर और सीसी सड़क का निर्माण अब विप्रा को करना है। सड़क निर्माण से पूर्व विप्रा के जई ने स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र सड़क निर्माण कराए जाने की बात कही है।
सड़क निर्माण के बाद गंभीर हालत में आने वाले रोगियों को ट्रामा सेंटर तक पहुंचने में समय कम लगेगा।
डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल।