फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परिवहन विभाग करेगा 47 करोड़ रुपये की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन विभाग जल्द ही 47 कराेड़ रुपये की वसूली करने की तैयारी में है। विभाग द्वारा यह वसूली लगभग 1580 व्यवसायिक वाहनों से की जाएगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष की सबसे बड़ी वसूली करने की तैयारी की गई है। इस मामले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नीतू सिंह ने बताया कि व्यवसायिक वाहनों पर बकाया कर को जुर्माने के साथ वसूला जाएगा। अधिकांशत: वाहन स्वामियों ने समय रहते कर जमा नहीं किया है। उन पर जुर्माने लगाया जाएगा। इस वसूली में किसी प्रकार की कोई राहत नहीं होगी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले ही लक्ष्य की पूर्ति की जाएगी। हि वसूली विभिन्न राज्यों में परिवहन विभाग के बकायेदारों से की जानी है।
टीम द्वारा अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को भी चिन्हित किया जाएगा जो कि निजी वाहन के तौर पर पंजीकरण कराया है और उसका व्यवसायिक रूप से प्रयोग किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न टोल प्लाजा से निकलने वाले ओवर लोडिंग वाहनों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभिन्न राज्यों से आने वाली बसों में तय सीमा से अधिक माल ढुलाई करते हुए पकड़े गए तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें