कोसीकलां। विद्युत अधिकारी फाल्टों को रोकने के लिए ट्रांसफाॅर्मर, खराब बंच की मरम्मत में जुट गए। जिससे आपूर्ति में सुधार हो सके। अधिकारियों ने ओवरलोडिंग रोकने के लिए रात्रि में चेकिंग अभियान चलाकर करीब 20 उपभोक्ताओ की केबल काटी।
तापमान बढ़ते ही बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। सबसे ज्यादा समस्या फेस उड़ने की आ रही है। लो और हाई वोल्टेज के कारण विद्युत उपकरण काम नहीं कर पा रहे। बिजलीघरों की मशीनें गर्म होकर बार-बार बंद हो रही हैं। इसको लेकर चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग, एससी सत्यप्रकाश पांडेय आदि ने एक्सईएन एसपी सिंह के साथ बिजलीघर का निरीक्षण कर निर्देश दिए। खारे कुआं, पीएनबी, गोपी गार्डन आदि ट्रांसफार्मर बंच आदि को सही कराया। एक्सईएन एसपी सिंह ने शुक्रवार की रात्रि मेें एसडीओ पंकज कुमार, जेई आमोद आंनद, टीजीटू कुलभूषण, लाइनमैन अकरम, तारा, सतवीर आदि के साथ चेकिंग अभियान चलाकर लोड बढ़ने पर 20 उपभोक्ताओं की केवल काट दी।