फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज वृंदावन गेट लाइन हाजिर, कई चौकी इंचार्ज हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने चौकी प्रभारी वृंदावन गेट सुनील कुमार को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेजा है। वहीं, कई चौकी इंचार्ज को इधर से उधर कर दिया तथा पुलिस लाइन में मौजूद उपनिरीक्षकों को थानों पर भेजा है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कृष्णा नगर चौकी इंचार्ज हरेंद्र मलिक को धौलीप्याऊ इंचार्ज तथा यहां से धीरज यादव को कोतवाली और थाना सदर बाजार एसएसआई त्रिपुरेश कौशिक को कृष्णानगर चौकी इंचार्ज बनाया है। चौकी बाग बहादुर इंचार्ज नरेंद्र कुमार को कोतवाली तथा थाना जमुनापार के उपनिरीक्षक दीपक नागर को चौकी बाग बहादुर प्रभारी, पुलिस लाइंस से उपनिरीक्षक नीरज भाटी को चौकी प्रभारी वृंदावन गेट भेजा है।
बिहारी जी चौकी इंचार्ज विपिन गौतम को थाना जमुनापार, जबकि थाना वृंदावन पर तैनात शैलेंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी बिहारी जी, चौकी प्रभारी केशव धाम रामभूल शर्मा को थाना वृंदावन और थाना वृंदावन से अमित कुमार को चौकी प्रभारी केशव धाम, चौकी प्रभारी अद्धा पर तैनात विपिन कुमार को वृंदावन थाना तथा चौकी प्रभारी खायरा मनोज कुमार को चौकी अद्धा वृंदावन भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से मोहित कुमार को चौकी प्रभारी खायरा, रंग जी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार भारद्वाज को चौकी प्रभारी मथुरा गेट, चौकी प्रभारी मथुरा गेट राजवीर सिंह को चौकी प्रभारी रंग जी नियुक्त किया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक सुनील कुमार जोशी, अमित कुमार, प्रवीन कुमार यादव व राहुल कुमार को थानों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें