फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक से प्लेटफार्म नंबर एक पर 7 घंटे नहीं आईं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। ब्लॉक की वजह से प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। अचानक लिए गए ब्लॉक की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


स्टेशन निदेशक ने बताया कि इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया। दोनों विभागों का काम पूरा होने के बाद शाम 5 बजकर 41 मिनट पर काम पूरा होने के बाद ब्लॉक को खोल दिया। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अचानक ब्लॉक लिए जाने की वजह से रेल यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने ट्रेन छूटने के डर से पटरियों पर दौड़ लगा दी।


इलेक्ट्रिकल एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा सुबह 11 बजे से शाम 5 बजकर 41 मिनट तक पावर एंड ट्रैफिक ब्लॉक लिया था। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाली सभी ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो पर रोका गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके श्रीवास्तव, स्टेशन निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें