फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरामदायक होगा लखनऊ का सफर, निगम को मिलीं 2 नई बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। डिपो के बेड़े में दो और नई बसों का इजाफा हुआ है। दोनों बसों का संचालन लखनऊ रूट पर किया जा रहा है। लखनऊ रूट पर डिपो की कुल सात बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक भूतेश्वर नए बस अड्डे से लखनऊ रूट पर पुरानी बसों का संचालन किया जा रहा था। इनमें से ज्यादा पुरानी हो चुकीं दो बसों को निगम से बेड़े से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर आगरा मुख्यालय से मिली दो नई बसों को लगाया है। नई बस मिलने से यात्रियों का सफर आरामदायक हो जाएगा। यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। पुराने बस अड्डे से लखनऊ रूट पर जाने के लिए पहली बस तड़के तीन बजे रवाना होती है।

इसके बाद प्रात: 7 बजे, सुबह 11 बजे, दोपहर ढाई बजे, शाम साढ़े छह बजे, शाम सात बजे बस सेवा उपलब्ध है। मथुरा से लखनऊ तक का बस किराया 597 रुपये है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आगरा कार्यालय से मिली दोनों नई बसों को लखनऊ रूट पर लगाया गया है। नई बसें मिलने से निगम की आमदनी में इजाफा होगा। यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें