फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दक्षिण और मध्य भारत में तेज़ बारिश के कारण ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। दक्षिण और मध्य भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। भारी मानसूनी बारिश के कारण पटरियों पर जलजमाव और सिग्नल प्रणाली में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से आधा दर्जन से अधिक लंबी दूरी की मुख्य ट्रेनें अपने तय समय से कई घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन


यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए रेलवे प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। एहतियात के तौर पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट में बदलाव (डायवर्जन) किया गया है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं 11057 छत्रपति शिवाजी- टर्मिनस 35 मिनट, 12137 पंजाब मेल 30 मिनट मिनट, 07621 हजरत निमाजमुद्दीन- नादेंड एक्स्प्रेस दो घंटे 50 मिनट, 20807 हीरा कुंड विशाखापट्टनम हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस 44 मिनट, 19326 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 10 मिनट, 12617 मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस एक घंटे 58 मिनट, 11077 झेलम एक्सप्रेस 26 मिनट, 18478 कलिंग उत्कल एक्सप्रेस पांच घंटे 18 मिनट, 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 52 मिनट, 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस आदि सहित कई ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें बारिश के कारण देरी से चल रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें