फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन डकैती के खुलासे का दावा

Fri, 27 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
हुई डकैती का शुक्रवार को जीआरपी ने खुलासा कर दिया। पकडे़ गए चार बदमाशों से करीब साढे़ तीन हजार रुपये ही बरामद किए गए। पकडे़ गए आरोपियों के परिवारीजनों ने झूठा फंसाने का आरोप लगाते हुए जीआरपी थाने पर हंगामा काटा।
विज्ञापन


बदमाशों ने 19 मार्च की रात फरह-कीठम के बीच में दक्षिण एक्सप्रेस में लूट और कोसीकलां-होडल के निकट गाेंडवाना एक्सप्रेस में मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री के परिवार के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को जीआरपी थाना पहुंचे एसपी जीआरपी गोपेशनाथ खन्ना ने बताया कि दोनों ही घटनाओं को एक ही गैंग ने अंजाम दिया। इनमें से चार बदमाश सुखवीर उर्फ चौटाला निवासी बिटोली थाना चिकसाना भरतपुर, कोमल सिंह निवासी धौलीप्याऊ कोतवाली मथुरा, निन्नू उर्फ जितेंद्र निवासी लक्ष्मीनगर थाना जमुनापार मथुरा और सोनू बघेल उर्फ सोने निवासी नटवर नगर धौलीप्याऊ कोतवाली मथुरा को पकड़ लिया है। इनके पास से चार चाकू और करीब 3550 रुपये बरामद किए गए हैं। चार अन्य अभी फरार हैं। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए बदमाश अंतर्जनपदीय गैंग के सदस्य हैं। इनका गैंग हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी घटनाओं को अंजाम देते हैं। इनके तार गोवा तक जुडे़ हैं।
 


लाखों के माल में से मात्र साढे़ तीन हजार बरामद
फरह-कीठम के निकट दक्षिण एक्सप्रेस में हुई लूट में दो यात्रियों के साथ पांच-पांच हजार रुपये की लूट और गोंडवाना एक्सप्रेस में एमपी के वित्तमंत्री जयंत मलैया की पत्नी सुधा मलैया से करीब 25 हजार रुपये, एक अंगूठी, अभिजीत ठाकुर से 11 हजार रुपये, एक मोबाइल, सोने का ब्रेसलेट, सोने की चेन लॉकेट सहित, सैमसंग का टेबलेट, तीन क्रेेडिट कार्ड, तीन एटीएम आदि और कमलपुष्प श्रोतिय से सोने की चेन मय लॉकेट, 70 हजार रुपये लूटे गए थे। जबकि पकडे़ गए बदमाशों से मात्र 3550 रुपये बरामद किए गए। लूटे गए गहनों में से एक भी बरामद नहीं हो सका। एसपी जीआरपी ने बताया कि आभूषण फरार बदमाशों के पास हैं।
विज्ञापन




अभियुक्तों के परिवारीजनों ने किया हंगामा
पकडे़ गए अभियुक्तों में सोनू बघेल की मां ने जीआरपी थाने पर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि उनके बेटे को डकैती में झूठा फंसाया गया है। राहुल निवासी धौलीप्याऊ की मां पूनम ने भी जीआरपी थाने पर हंगामा किया, आरोप लगाया कि उसके बेटे को भी झूठा फंसाए जाने की तैयारी कर ली गई थी। बाद में दबाव पड़ने पर उसका नाम निकाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें