फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: बाड़मेर-जयपुर सुपर फास्ट अब मथुरा तक, जानें रूट और समय

Tue, 15 Nov 2022 08:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

सोमवार को बाड़मेर से सांसद, एडीआरएम तथा रेलवे स्टेशन निदेशक ने दिखाई हरी झंडी। स्टेशन प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से बाड़मेर तक को लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान का बाड़मेर से जुड़ा क्षेत्र अब रेल के माध्यम से सीधा मथुरा से जुड़ गया है। सोमवार को बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस को अलवर के सांसद महंत बालक नाथ ,अपर रेल प्रबंधक परिचालन मुदित चंद्रा और मथुरा के स्टेशन प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर मथुरा के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन


सोमवार को यह ट्रेन पहली दफा राजस्थान के यात्रियों को लेकर मथुरा आई। अभी तक यह ट्रेन बाड़मेर से जयपुर स्टेशन तक ही आती थी, अब यह ट्रेन मथुरा तक आएगी।

ये है ट्रेन का रूट, जानें समय 

ट्रेन रामगढ़, गोविंदगढ़, ब्रिजनगर, बेड़म, डीग, गोवर्धन, भूतेश्वर मथुरा स्टेशन पर ठहराव होगा। गाड़ी संख्या 20489 बाड़मेर-मथुरा एक्सप्रेस बाडमेर से रात 10 बजकर 20 मिनट पर मथुरा के लिए रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर जयपुर होते हुए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर अलवर से निकलेगी। 10 बजकर 16 मिनट पर गोविंदगढ़ पहुंचेगी और 12 बजकर 15 मिनट पर मथुरा पहुंचेगी। 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20490 मथुरा बाड़मेर एक्सप्रेस मथुरा से शाम 3 बजकर 45 मिनट पर बाड़मेर के लिए रवाना होगी। शाम 5 बजकर 19 मिनट पर गोविंदगढ़ पहुंचेगी। रात 9 बजे जयपुर और अगले दिन सुबह 6 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। स्टेशन प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इस ट्रेन के प्रारंभ होने से बाड़मेर तक को लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें