फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रेनों से मजदूर बरेली और कासगंज हुए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। लॉकडाउन में गुजरात में फंसे मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे के प्रयास जारी हैं। रविवार को तीन श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से मजदूरों को बरेली और कासगंज पहुंचाया गया। तीनों ट्रेनें मथुरा जंक्शन पर रुकीं और एक ट्रेन में सवार लोगों को बिस्किट, चिप्स और पानी की बोतल दी गईं।
विज्ञापन

पहली ट्रेन गुजरात के पालमपुर से बरेली के लिए चली, जो मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर सात पर अल सुबह 4:25 बजे पहुंची और दस मिनट बाद रवाना हो गई। दूसरी गुजरात के नादियाड़ से कासगंज के लिए जाने वाली ट्रेन यहां सुबह 7:16 पहुंची और 7:21 बजे रवाना हो गई। तीसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुजरात के जामनगर से यहां दोपहर बाद 2:45 बजे पहुंची और आधा घंटे के बाद 3:15 बजे बरेली के रवाना हो गई। ठहराव के दौरान यहां ट्रेनों का स्टाफ चेंज हुआ। हालांकि इस दौरान किसी भी यात्री को ट्रेन से उतरने नहीं दिया गया और न किसी को चढ़ने दिया गया।
इस ट्रेन में सवार मजदूरों को सीनियर डीसीएम आशुतोष सिंह, डीसीएम एसके श्रीवास्तव के निर्देशन में बिस्किट, चिप्स और पानी की बोतल वितरित की गई। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश, डीसीआई भगतसिंह, सीटीआई अशोक कैथवास, आरपीएफ निरीक्षक सीबी प्रसाद, जीआरपी इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सहित सुरक्षा बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें