फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक के इंतजार में ढाई घंटा खड़ी रही ट्रेन

Sat, 07 Jan 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला कोसीकलां (मथुरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की मार से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है तो रेलवे स्टॉफ की लापरवाही भी यात्रियों पर भारी पड़ रही है। कोसीकलां से आगरा जाने वाली ईएमयू शटल का स्टाफ न आने से ट्रेन ढाई घंटा लेट रवाना हुई। इससे यात्री परेशान हो उठे। इधर रेलवे के अधिकारी इसे कोहरे की वजह से लेट होना बताते रहे।
विज्ञापन


बताया गया है कि कोसीकलां से आगरा जाने वाली ईएमयू शटल सुबह 7:35 पर रवाना होती है। यात्री समय से स्टेशन पहुंच गए थे लेकिन काफी समय तक ट्रेन जब स्टेशन से रवाना नहीं हुई तो यात्री परेशान होने लगे। वहीं गाजियाबाद से सुबह कोसीकलां आने वाली शटल में काफी यात्री मथुरा, आगरा की यात्रा करते हैं वे गाजियाबाद शटल से उतरकर इसमें सवार हो जाते हैं। ट्रेन के देरी होने पर यात्रियों ने शोर करना शुरू कर दिया। इस पर पता चला कि जिस चालक और स्टाफ को ट्रेन ले जानी है वह नहीं आ सका।

इससे ट्रेन लेट हुई। बाद में रेलवे प्रशासन ने पलवल से स्टाफ बुलाया। जब जाकर लगभग ढाई घंटा बाद ट्रेन 10 बजकर 11 मिनट पर कोसी से आगरा की ओर रवाना हुई। इसके बाद 11 बजकर 21 मिनट पर लगभग तीन घंटा लेट मथुरा पहुंची। बताया जाता है कि ट्रेन के स्टाफ के लिए स्टेशन पर गार्ड रूम बना है लेकिन कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण स्टाफ मथुरा या पलवल गार्ड रूम में रुकता है। ट्रेन स्टाफ ने कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, आगरा मंडल रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कोहरे के कारण ट्रेन लेट होना बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें