मथुा के नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात बीएमडब्ल्यू गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार एक किशोर की मौत हो गई ,जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस व एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं गाड़ी को एक्सप्रेस-वे से हटा यातायात सुचारू कराया।