मथुरा। सुरक्षित यात्रा और रेलवे क्रॉसिंग पर वाहनों के आवागमन में होने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा लक्ष्मीनगर रेलवे फाटक पर रबर के एलसी पैड बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान 10 से 12 जनवरी तक रेलवे फाटक से वाहनोें का आवागमन बंद रहेगा।
रेलपथ के सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि राया स्टेशन और मथुरा छावनी के बीच लक्ष्मीनगर रेलवे फाटक संख्या 353 सीओएचई पर रबर के एलसी पैड बिछाने का कार्य 10 जनवरी को सुबह पांच बजे से 12 जनवरी की शाम छह बजे तक किया जाएगा।
इस दौरान रेलवे फाटक से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान पानीगांव, वृंदावन से राया रोड पर आने-जाने वाले वाहनों को यमुना एक्सप्रेस वे और इस फाटक से आगे रेलवे फाटक संख्या 348 सी से होकर निकाला जाएगा।उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पर ट्रैक के बीच से गिट्टी को हटाकर रबर शीट बिछाई जा रही है।