फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रद्धालुओं के टेंपो में ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। नंदगांव रोड पर बरसाना में शिव पुराण कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे टेंपो में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार एक युवती की मृत्यु हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को टेंपो से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा के लोहामंडी क्षेत्र स्थित कुम्हार वाली गली निवासी राजेंद्र सिंह, निशा, करन, पुष्पा, माया देवी, चंद्रकांत, रेखा, जगन, रजनी सिंह और लतेश शुक्रवार सुबह टेंपो में सवार होकर बरसाना में आयोजित शिव पुराण कथा सुनने जा रहे थे। श्रद्धालुओं से भरा टेंपो जाव गांव की पुलिया के समीप पहुंचा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर होते ही टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टेंपो में बैठे श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद टेंपो में कई श्रद्धालु फंस गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से टेंपो में फंसे घायलों को उपचार के लिए भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने युवती लतेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अन्य श्रद्धालुओं का उपचार कराया गया। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो और ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें