फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइड मांगी तो ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि की गाड़ी पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। फरह क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद है कि उनको किसी जनप्रतिनिधि का लिहाज भी नहीं बचा है। बीती रात कार से किसी शादी समारोह से लौट रहे फरह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह भी खनन माफिया की हनक का शिकार हो गए। ओल क्षेत्र के नगला अबुआ के समीप मिट्टी से भरे ट्रैक्टर चालक ने साइड मांगने पर उनकी गाड़ी पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

शुक्रवार रात फरह के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल सिंह अपनी कार से किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी ओल क्षेत्र के नगला अबुआ के समीप उन्होंने आगे मिट्टी से भरे ट्रैक्टर से हार्न बजाकर साइड मांगी। बार-बार हॉर्न बजाने से नाराज ट्रैक्टर चालक ने साइड तो दे दी, लेकिन उसके बाद पीछे से उनकी गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। टक्कर से उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर किसी खनन माफिया का था। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि इसके बाद ओल चौकी इंचार्ज को उन्होंने कई बार कॉल की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद में उपजिलाधिकारी सदर को घटना की सूचना फोन से दी तो उन्होंने खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घटना की जानकारी मिलने पर फरह ब्लॉक के प्रधानों में रोष व्याप्त हो गया। इस मामले में शनिवार सुबह ब्लॉक परिसर में बैठक बुलाई गई। इस मौके पर प्रधानों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि ओल क्षेत्र में बडे पैमाने पर रात के अंधेरे में जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली द्वारा अवैध खनन हो रहा है। जब वह वहां से निकले तब उन्हें खनन होता मिला। शीघ्र ही वह फरह क्षेत्र में पनप रहे खनन माफियाओं के विरुद्ध जिलाधिकारी, एसएसपी, उपजिलाधिकारी आदि उच्चाधिकारियों से मिलकर कार्रवाई के लिये मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें