मथुरा। स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। राहत की बात है कि जिले में अभी तक स्वाइन फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इसके बावजूद विभाग द्वारा सभी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की ट्रैकिंग कराई जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ जिला अस्पताल एवं सौ शय्या अस्पताल में संदिग्ध मरीज मिलने पर उसकी जांच और सैंपल लेने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए दवा और सैंपल किट का पर्याप्त इंतजाम है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जाएगी। वहीं जन्माष्टमी के बाद चिकित्सकीय स्टाफ का वैक्सीनेशन शुरू कराया जाएगा। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोहताश तेवतिया ने बताया कि सभी अस्पतालों में बुखार के मरीजों की ट्रैकिंग कराई जा रही है। संवाद