फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होटल कर्मियों ने फोड़ दिया श्रद्धालु का सिर...परिवार संग आया था वृंदावन, इस बात को लेकर हुआ विवाद

Mon, 10 Nov 2025 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

होटल के कमरे को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि होटल कर्मियों ने श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। 
विज्ञापन
होटल में मारपीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 ठा. श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए मुंबई से आए परिवार के एक सदस्य का होटल कर्मचारियों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि होटल कर्मचारियों ने श्रद्धालु का सिर फोड़ दिया। पीड़ित श्रद्धालु ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध शिकायत की है।
विज्ञापन


मामला रविवार का है। मुंबई सेंट्रल निवासी दीपक बाघेला अपने माता पिता और तीन भाई बहनों के साथ सुबह वृंदावन पहुंचे थे। उन्होंने सौ फुटा पुल के समीप एक होटल में दो कमरे बुक किए। दीपक बाघेला ने बताया कि उनका होटल संचालक से 7800 रुपये में दो कमरों का किराया तय हुआ था, लेकिन बाद में उसने किराया 9500 रुपये कर दिया। इसको लेकर उनकी कहासुनी हो गई।

कुछ देर बाद होटल कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट कर दी। परिजन के साथ भी गाली गलौच की। होटल कर्मचारियों की मारपीट का शिकार हुए दीपक बाघेला के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने होटल संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें