फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तूफान ने जीता सीपी क्रिकेट कप, अर्पित बने प्लेयर ऑफ द मैच

विज्ञापन
सीपी क्रिकेट कप का फाइनल जीतने वाले तूफान के कप्तान और खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ।
विज्ञापन
मथुरा। क्रिकेट अकेडमी फॉर एक्सीलेंस के तत्वाधान में सीपी क्रिकेट स्टेडियम में हुआ स्व. सीपी अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच बुधवार को हुआ। मैच सीएई टाइगर्स और सीएई तूफान के बीच खेला गया। इसे तूफान ने 30 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर तूफान के कप्तान योगेश सिंह ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टीम की शुरुआत कमजोर रही और 58 रन पर 5 विकेट गिर गए। योगेश सिंह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। तूफान की टीम ने 33 ओवर में 144 रन का लक्ष्य विपक्षी टीम को दिया। टाइगर्स के अंकुल धनगर, कुंज रावत और सूरज तरकर ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टाइगर्स की टीम 27 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। सौरव चौधरी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। तूफान की ओर से अर्पित सिंह ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए।
मैच में अंपायरिंग समीर खान एवं शिव प्रताप ने की। अर्पित सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन तोमर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, अक्षित ठाकुर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, अंकुल धनगर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, अंजलि सैनी सुपर गर्ल्स बैटर, आकांक्षा सैनी को सुपर गर्ल्स बॉलर का खिताब मिला। इसके अलावा रौनक खान, मोहित जुरेल, सूरज तरकर को इमर्जिंग प्लेयर चुना गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि जगत नारायण अग्रवाल, सचिन गोयल, सुशील कुमार, राजेंद्र, दिलीप जैन, रोहताश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके मैच का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें