सुरक्षा के लिहाज से मथुरा अति संवेदनशील जिलों की सूची में शामिल है। यहां पंद्रह अगस्त से लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी तक अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के साथ सेना भी आपरेशन सर्च चला रही है। सभी खुफिया एजेंसियां भी चौकस हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। संदिग्ध आवाजाही वाले इलाकों में निगहबानी बढ़ा दी गई है। दोपहर से लेकर शाम तक रेलवे स्टेशन और रोडवेज बसस्टैंड पर चेकिंग की गई। कई ट्रेनों को खंगाला गया। सभी बड़े आयोजन के मंच चेक कराए जाएंगे।