फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख चुनाव में रहे कड़े सुरक्षा इंतजाम

Sun, 07 Feb 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख के हुए चुनाव के दौरान पुलिस की ओर से कड़े इंतजाम रहे। चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हर मतदान केंद्र पर 65 से 175 तक पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख के चुनाव में मथुरा, चौमुंहा, छाता, नंदगांव, गोवर्धन, फरह, बलदेव, राया, मांट और नौहझील में ब्लाक कार्यालय पर वोट डाले गए। इसमें इलाके से चुने गए बीडीसी सदस्यों ने वोट डाले।

चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए हर ब्लाक पर एक सीओ, दो थानों की पुलिस तैनात की गई। साथ ही 50 सिपाही और डेढ़ सेक्सन पीएसी के जवान तैनात किए। सबसे ज्यादा फोर्स नौहझील ब्लाक पर लगाया गया।
विज्ञापन


यहां चार थानों की पुलिस, पीएसी और दो सीओ सहित 175 पुलिसकर्मी तैनात किए गए। इसके अलावा पुलिस अधिकारी टीम के साथ सभी ब्लाकों की टोह लेते रहे।

एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एसपी देहात अजय कुमार पांडेय, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, एसपी सुरक्षा हृदयेश कुमार सहित आठ सीओ और अन्य अधिकारी चुनाव की सुरक्षा में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें