फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक, भीड़भाड़ वाले स्थलों पर रही चौकसी

Mon, 07 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में 1992 में विवादित ढांचा तोड़े जाने के मामले की बरसी पर मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों पर सतर्कता बरती गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित दर्जनों स्थानों पर पुलिसकर्मी राउंड लेते रहे।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में सुरक्षा में जुटे 500 से अधिक जवान अपने-अपने सुरक्षा प्वाइंट पर जुटे रहे और शाही ईदगाह मस्जिद और मंदिर परिसर की प्राचीर पर संगीनधारी सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

इसके अलावा दूरबीन से हवाई सुरक्षा की समय-समय पर जांच करते रहे। इसके अलावा द्वारिकाधीश मंदिर, भूतेश्वर महादेव, कैंट कालीदेवी, रंगेश्वर महादेव, नया बस अड्डा, पुराना बस अड्डा, रेलवे जंक्शन, कैंट स्टेशन आदि भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिसकर्मी चहल कदमी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कोतवाली, गोविंद नगर, सदर बाजार पुलिस और गोपनीय शाखा के लोग हिंदूवादी संगठनों की टोह लेते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें