फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर का तीर्थ पुरोहित महासभा ने किया विरोध

विज्ञापन
राष्ट्रीय तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के पदा​धिकारी
विज्ञापन
वृंदावन। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में अब अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा भी कूद पड़ी है। रविवार को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी ने वृंदावन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के साथ मिलकर विरोध जताया।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि वृंदावन की प्राचीन कुंज गलियों और सांस्कृतिक स्वरूप से कोई छेड़छाड़ स्वीकार नहीं की जाएगी। तिवारी ने कहा कि यदि सरकार कॉरिडोर बनाना चाहती है तो महासभा को 25 से 30 एकड़ भूमि दे, जहां वे स्वयं मंदिर निर्माण करेंगे।

महासभा ने 4 जुलाई को देशभर से तीन हजार से अधिक पदाधिकारियों और सदस्यों के वृंदावन पहुंचने और बड़े स्तर पर प्रदर्शन की घोषणा की है। इस कदम से कॉरिडोर विरोध आंदोलन को और बल मिलने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें