फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तिरंगे संग निकला देशभक्ति का सैलाब, गूंजे भारत माता की जय के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। आजादी महोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को चौमुहां ब्लॉक क्षेत्र में देशभक्ति का रंग देखने को मिला। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंडित शोभाराम शर्मा के नेतृत्व में निकाली गई विशाल तिरंगा बाइक यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने ब्लॉक के गांव पेलखु से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक सवार युवाओं के काफिले और भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
विज्ञापन

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ऐसी यात्राएं युवाओं और आमजन में राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि 15 अगस्त तक जिले का कोई भी घर तिरंगे से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि 10 से 14 अगस्त के बीच प्रत्येक मंडल में एक से दो किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के साथ शहीदों के परिजन का सम्मान भी किया जाएगा। यात्रा संयोजक पंडित शोभाराम शर्मा ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्र प्रथम की भावना जागृत करता है।
गांव पेलखु से शुरू हुई तिरंगा बाइक यात्रा भरनाखुर्द, पाली, भरनाकला, सहार, अलवाई, रनवारी और सांखी होते हुए छाता कस्बे पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में पंडित राजाराम शर्मा, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा, जिला महामंत्री प्रतिमा सिंह, मंडल अध्यक्ष मुरारीलाल, बिहारी लाल उर्फ पूरन सिंह, प्रधान अनिल पांडेय, मूलचंद सिसौदिया, पूर्व प्रधान पूरन सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजेश कुमार, पंडित ओमप्रकाश शर्मा, पंडित जुगलकिशोर शर्मा, मोहित कुमार, महिपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें