चार अप्रैल को पड़ने वाले चंद्रग्रहण के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों में परिवर्तन किया गया है।
मंदिर प्रबंधन कमेटी के प्रबंधक के अनुसार सुबह 7:15 बजे ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन खुलेंगे।
सुबह 7:25 बजे शृंगार आरती और 7:30 बजे छींटा देकर पर्दा बंद होंगे। इसके बाद राजभोग आरती सुबह 8:25 बजे होगी और 8:30 बजे छींटा देकर मंदिर बंद होंगे।
रात 8:30 बजे ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। रात 9:25 बजे शयन आरती होगी और 9:30 बजे छींटा देकर पर्दा बंद होगा।