फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शाही जामा मस्जिद में अदा की गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
चौक बाजार _स्थित शाही जामा म_स्जिद में जुमा अलविदा की नमाज अदा करते लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। मुकद्दस रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच अदा की गई। शाही जामा मस्जिद पर सबसे ज्यादा नमाजी पहुंचे। यहां काफी संख्या में पुलिस व पीएसी तैनात रही। इसी तरह अन्य मस्जिदों में भी शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की गई। चौक बाजार मस्जिद में जगह कम पड़ने पर पुलिस प्रशासनिक अफसरों की रोजेदारों से नोकझोंक हुई। बाद में उन्हें शाही जामा मस्जिद में भेजा गया।
विज्ञापन

जुआ अलविदा की नमाज के लिए शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस बल तैनात किया गया था। शाही जामा मस्जिद पर पीएसी के साथ ही पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। चौक बाजार मस्जिद में दोपहर एक बजे नमाज अदा की जानी थी। यहां नमाजियों की संख्या ज्यादा होने के कारण पूरी मस्जिद भर गई। रोजेदारों ने सीढि़यों पर बैठकर भी नमाज अदा की। जगह कम पड़ने पर चौक बाजार में नमाज अदा करने के लिए नमाजी पहुंचे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। इस पर नोकझोंक भी हुई। बाद में शेष नमाजियों को शाही जामा मस्जिद में भेजा गया। यहां दोपहर डेढ़ बजे के बाद नमाज अदा की जानी थी। शाही जामा मस्जिद में नमाज के लिए आने वाले लोगों को पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश दिया गया। मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था, जिससे नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। नमाज के बाद एक दूसरे को जुमा अलविदा की मुबारकबाद दी गई। नमाज अदा करने पहुंचे जमालुद्दीन ने बताया कि देश में अमन चैन और दुनिया में अमन कायम रखने की दुआ मांगी गई। चांद दिखने पर 19 या 20 मार्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें