फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आंबेडकर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में आंबेडकर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर जगह- जगह दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आरोपी के 8 से 10 करीबी लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी न होने से अनुसूचित जाति के लोगों में आक्रोश है। थाना जैंत क्षेत्र के गांव भरतिया में शनिवार रात नामजद युवक ने आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी थी। आरोपी प्रतिमा क्षतिग्रस्त करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दे रहा था।

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद पुलिस नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद नामजद आरोपी कान्हा अपनी रिश्तेदारी में जहां भी रुका, वहां पुलिस ने दबिश दी। करीबी रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। सीओ सदर संदीप कुमार ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें