फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 33 लाख रुपये की लागत से बनेंगी तीन सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) अविकसित कॉलोनियों में सांसद हेमा मालिनी और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह की निधि से 33 लाख रुपये की लागत से तीन सड़कों का निर्माण कराएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) नगर पालिका परिषद क्षेत्र की राजमार्ग के किनारे बसी राधा विहार, ऑफिसर्स कॉलोनी, कृष्णा विहार कॉलोनी में 10 सड़कों व नालियों को दुरुस्त कराने पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह की निधि से करीब 8 लाख की लागत से राधा विहार कॉलोनी में राजवीर के मकान से अचार फैक्टरी तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। वहीं सांसद हेमा मालिनी की निधि से वार्ड 5 एवं 13 न्यू अग्रवाल कॉलोनी में महीपाल के घर से रामप्रसाद तक चौखेलाल से रामफूल तक सीसी सड़क और नाली, अग्रवाल कॉलोनी में महावीर स्कूल से प्रभू के घर तक सीसी सड़क का निर्माण होगा। इसके लिए दोनों सांसदों ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

चेयरमैन ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन सुलभ होगा। नालियों का निर्माण होने से रास्तों पर पानी भरने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें