फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता की पुत्रवधु से छेड़छाड़ में दंपती समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अधिवक्ता की पुत्रवधु से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दंपती समेत तीन के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा-गोवर्धन रोड की एक कॉलोनी में रहने वाली अधिवक्ता की पुत्रवधु १९ दिसंबर को शाम छह बजे अपने घर लौट रही थी। घर से पहले ही महिला को घेरकर नामजदों ने छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर जयश्री श्रीवास्तव, पति अनिल कुमार और देवर देेवेंद्र कुमार के खिलाफ थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़िता का आरोप है कि जयश्री ने उनके ससुर के चैंबर पर कब्जा कर लिया था। हालांकि इस कब्जे को बार एसोसिएशन ने हटवा दिया। तभी से यह उनके परिवार से रंजिश मान रहे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें