फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खेलते-खेलते पैर फिसलने से तालाब में गिरे तीन भाइयों की मौत, मची-चीख पुकार

Sun, 04 Jun 2023 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में पेड़ के नीचे खेलते समय पैर फिसलने से तीन भाई तालाब में गिर गए। डूबने से तीनों भाइयों की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 
 
विज्ञापन
Mathura News: अस्पताल में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में गुरुवार की दोपहर तालाब में डूबने से तीन भाइयों की मौत हो गई। खेलते समय पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गए और कीचड़ में फंसकर दम तोड़ दिया। इस हृदय विदारक घटना से गांव में मातम छा गया। घर में चीख पुकार मची हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

चप्पल निकालने के लिए झुका और गिर गया

घटना सौंख थाना क्षेत्र के मगोर्रा गांव की है। गांव निवासी सुंदर सिंह के बेटे सोनू (13), मोनू (8) व पंकज (11) गांव में आयोजित भंडारा खाने गए थे। भंडारा खाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में बरगद के पेड़ के नीचे वह खेलने लगे। खेलते समय सोनू की चप्पल तालाब में गिर गई। वह चप्पल निकालने के लिए झुका तो पैर फिसलने से पानी में चला गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साहब! पति को बुढ़ापे में हुआ इश्क: हर महीने जाते हैं लंदन, रात-रात भर करते चैटिंग, थाने पहुंची महिला का
 

एक-एक करके तीनों भाई डूब गए

वहां गहरा गड्ढा होने से वह पानी में डूबने लगा। भाई को डूबता देख दोनों भाई मोनू व पंकज उसे बचाने के लिए दौड़े। गड्डे की गहराई अधिक होने से वह दोनों भी उसी में गिर गए। वह चीखने लगे। राहगीरों ने सुना तो रुके और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। राहगीरों की मदद से तीनों को रस्सी व डंडों की मदद से बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अवारा सांड के हमले से टूटी हड्डी: किसान ने SDM और DM को भेज दी नोटिस, बोला-इलाज कराने को दें
 

घर में मची चीख पुकार

परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन व ग्रामीणों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें